विनोद जाटव बने NSUI राजस्थान के प्रदेश महासचिव
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
छात्र हितों की लड़ाई लड़ने वाले सक्रिय छात्र नेता विनोद जाटव को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का राजस्थान प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार की गई है। हाल ही में देशव्यापी NEET पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान विनोद जाटव ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। इस प्रदर्शन के दौरान उन्हें दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया था। और उन पर मुकदमा भी दर्ज हुआ। संगठन के प्रति उनकी इसी निष्ठा, जुझारूपन और मेहनत को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
मुकेश नराणियां (संगठन महासचिव, NSUI राजस्थान) द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के बाद समर्थकों में खुशी की लहर है। विनोद जाटव ने कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।


