भीलवाड़ा से मथुरा के लिए नई सेमी डीलक्स बस सेवा शुरू,कठूमर सहित कई कस्बों को मिलेगा सीधा लाभ

May 15, 2026 - 18:14
 0
भीलवाड़ा से मथुरा के लिए नई सेमी डीलक्स बस सेवा शुरू,कठूमर सहित कई कस्बों को मिलेगा सीधा लाभ

कठूमर/ दिनेश लेखी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के भीलवाड़ा डिपो द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीलवाड़ा से टोंक होते हुए मथुरा तक नई सेमी डीलक्स 2×2 बस सेवा शुरू की गई है। इस नई बस सेवा के संचालन से राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सुगम, आरामदायक और सीधी यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
यह बस सेवा भीलवाड़ा से प्रातः 06:45 रवाना होकर मण्डल चौराहा 07:00, बनेड़ा 07:30, शाहपुरा 08:00, जहाजपुर 08:45, देवली 09:30, टोंक 11:00, निवाई 11:45, चाकसू 12:00, लालसोट 01:00, दौसा 01:45, सिकंदरा 02:15, बालाजी मोड़ 02:30, महुआ 03:15, खेड़ली मोड़ 04:00, कठूमर 04:20, नगर 04:45, डीग 05:30, गोवर्धन 06:15 सहित विभिन्न प्रमुख कस्बों एवं शहरों से होकर 06:45 मथुरा पहुंचेगी।
वापस मथुरा से सुबह 05:45 चलकर विभिन्न प्रमुख कस्बों एवं शहरों से होकर भीलवाड़ा शाम 06:00 पहुंचेगी।
नई बस सेवा शुरू होने से व्यापारियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों एवं धार्मिक यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। खासकर गोवर्धन और मथुरा जाने वाले श्रद्धालुओं को अब सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा।
निगम अधिकारियों के अनुसार बस में आरामदायक सीटिंग व्यवस्था के साथ बेहतर यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह बस “सेमी डीलक्स 2×2” श्रेणी की होने के कारण लंबी दूरी के यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक मानी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने नई बस सेवा शुरू होने पर खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्र के यात्रियों को अन्य शहरों तक बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी तथा समय की भी बचत होगी। निगम प्रशासन ने यात्रियों से निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पहुंचने एवं यात्रा के दौरान नियमों का पालन करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................