बड़ौदामेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अवैध शराब से भरी i-20 जब्त, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

May 15, 2026 - 19:29
 0
बड़ौदामेव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर अवैध शराब से भरी i-20 जब्त, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

बड़ौदामेव (अलवर) रामबाबू शर्मा

अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ौदामेव थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी i-20 कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 1,50,000 रुपये बताई जा रही है।

एक्सप्रेस-वे पर बिछाया जाल, तस्करी की योजना विफल:-
अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में जिले में अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध सख्ती बरती जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. प्रियंका व वृत्ताधिकारी (लक्ष्मणगढ़) कैलाश जिन्दल के सुपरविजन में थानाधिकारी मोहन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ (हरियाणा) निर्मित 'ग्रांड पार्टी बोदका' ब्रांड की अवैध शराब के 2149 पव्वे (45 पेटियां) बरामद किए।

चरखी दादरी का तस्कर चढ़ा हत्थे:-
पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त i-20 गाड़ी (HR 89 0953) को जब्त कर आरोपी दीपक (26) पुत्र राजपाल, निवासी चरखी दादरी (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि यह खेप कहां सप्लाई की जानी थी। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:-
इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी मोहन सिंह, उप-निरीक्षक महेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल हाकिम सिंह, और कांस्टेबल नेमीचन्द, सोमवीर, नीरज कुमार व प्रेम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................