रामबास में शिव पुराण और भागवत कथा की पूर्णाहुति के साथ समापन, कल होगा विशाल भंडारा
अलवर जिले के गोविंदगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के श्री नामदेव कलाधारी आश्रम (कुटी) और शिव चौक, रामबास में आध्यात्मिक महोत्सव चल रहा है। 16 मई को विशाल भंडारे और पूर्णाहुति के साथ समापन होने जा रहा है। श्री नामदेव कलाधारी आश्रम (कुटी) पर आयोजित वार्षिक श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन के राष्ट्रीय कथावाचक पूज्य नृत्य गोपाल शास्त्री महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराया।
मंदिर के महंत रामाधार दास ने बताया कि ये आयोजन हर साल की तरह इस वर्ष भी जानकीदास महाराज की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आयोजित किया गया है। ये कथा 9 मई से 15 मई तक श्रद्धापूर्वक श्रवण की गई।




