पुत्र की मौत के बाद पुत्रवधु के परिजनों द्वारा झूंठे मामले दर्ज कराने एवं गाली गलौज करते हुए जान से मारने धमकी देने का मामला
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी उपखंड क्षेत्र के ग्राम माचाड़ी में भिक्षावृत्ति करने वाले जोगी समुदाय के वृद्ध के पुत्र की मृत्यु के बाद पुत्रवधु के अन्यत्र चले जाने के बाद पुत्रवधु के दबंग परिजनों द्वारा परेशान करने,जान से मारने की धमकी देने,गाली गलौज करने झूंठे मामले दर्ज करा फंसाने की बात कहने का मामला सामने आया है।
माचाड़ी ग्राम निवासी पप्पू राम जोगी ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उसके पुत्र भगवान सहाय की आकस्मिक मौत हो गई। पुत्र की मौत के बाद उसकी पत्नी बिमला देवी उसकी दोनों पुत्रियों को लेकर चली गई। अब बिमला देवी के भाई भगवान सहाय, विजेन्द्र, हरिओम, विक्रम तथा भाभी पिंकी देवी निवासी माचाड़ी आए दिन हथियारों से लैस होकर घर पर आकर गाली गलौज, झगड़ा करने तथा पुत्र और परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। गांव के लोगों द्वारा समझाने के बावजूद नहीं मानते हैं। जिससे कभी भी किसी हादसे की संभावनाएं बनी हुई है।


