जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

May 19, 2026 - 18:54
 0
जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पंचायत समिति सेवर में सभागार में मंगलवार को विकास अधिकारी विनय मित्र की अध्यक्षता में ग्राम विकास अधिकारियों एवं कनिष्ठ सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विकास अधिकारी ने जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास योजनाओं को लेकर निर्देशित किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सोक पिट, पोखर, तालाब एवं सड़कों की सतह पर वर्षा जल संग्रहण हेतु प्रतिदिन 20 संरचनाओं का निर्माण सुनिश्चित करें। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राज्य वित्त आयोग, केन्द्रीय वित्त आयोग एवं वीबीजी-रामजी योजनान्तर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में कुल 100 जल संरक्षण संरचनाएं विकसित की जाएं। उन्होंने वंदे गंगा अभियान के तहत निर्धारित तिथिवार ग्राम पंचायतों में जनजागरूकता एवं सहभागिता आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं वीबीजी-रामजी योजना में श्रमिक नियोजन बढ़ाने की बात कही।
उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के शत-प्रतिशत सत्यापन, एनएफएसए के लंबित आवेदनों के त्वरित निस्तारण तथा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ग्राम पंचायतों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त विकास अधिकारी विजयपाल सिंह, सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमार, सहायक अभियंता विशाखा शर्मा, कनिष्ठ सहायक रवीन्द्र चौधरी सहित विभिन्न योजनाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................