उदयपुरवाटी: ढाणी भुराला में कल सवामणी व पंगत प्रसादी, बजरंग धाम से निकलेगी विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) उपखंड क्षेत्र के झडाया नगर में स्थित ढाणी भुराला मैं श्री श्री 1008 श्री दादू दयाल महाराज की सवामणी व पंगत प्रसादी का आयोजन किया जाएगा l ढाणी के भगवान राम, साधुराम, हरचंद राम रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 20 मई बुधवार को रात्रि में जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजनों की रसगंगा प्रवाहित की जाएगी l
कल गुरुवार को हवन व महा आरती का आयोजन होगा उसके तत्पश्चात पंगत प्रसादी का आयोजन किया जाएगा l ढाणी के भगवान राम, साधुराम, हरचंद राम रावत ने बताया कि गुरुवार को ही झडाया बजरंग धाम आश्रम से परम पूज्य श्रीमद् दादू पीठाधीश्वर जगतगुरु आचार्य पर्वर ओमप्रकाश दास महाराज श्री दादू धाम नरेना धाम के सानिध्य में श्रीमद् जगतगुरु बाहुबली द्वारा आचार्य पीठाधीश्वर बलदेवाचार्य महाराज दाऊ धाम काला कोटा, धनावता धाम के सावताराम महाराज, झडाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज सहित कई संतों के सानिध्य में झडाया बजरंग धाम आश्रम से विशाल ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो ढाणी भुराला पहुंचेगी l तत्पश्चात हवन का कार्यक्रम आयोजित होगा l यज्ञ सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़ के अनुसार इस दौरान उदयपुरवाटी भाजपा के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी भी मौजूद रहेंगे l


