खोह के मनसा गेट पर ग्रामीणों ने गुढ़ा -दिल्ली नई रोडवेज बस सेवा का किया स्वागत

Oct 8, 2025 - 12:35
 0
खोह के मनसा गेट पर ग्रामीणों ने गुढ़ा -दिल्ली नई रोडवेज बस सेवा का किया स्वागत

उदयपुरवाटी / बाघोली (सुमेर सिंह राव)
 खेतड़ी आगार से गुढ़ा–दिल्ली के बीच छह साल बाद नई रोड़वेज बस सेवा दोबारा शुरू करने पर बुधवार को खोह के मनसा माता के मुख्य द्वार के पास 7:45 बजे रोडवेज पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता ब्रह्मदत्त मीणा गुड़ा व  महिपाल गुर्जर ने चालक व परिचालक का माला पहनाकर स्वागत किया। मिठाई वितरण की गई। ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा शुरू करवाने के लिए ग्रामीणों द्वारा बार-बार रोड़वेज अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए थे। जिसके बाद यह बस सेवा पुनः शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब लोगों को रोजगार, शिक्षा एवं अन्य कार्यों के लिए दिल्ली और हरियाणा जाने में सीधी सुविधा प्राप्त होगी। यह सेवा ग्रामीण क्षेत्र के विकास और संपर्क सुविधा को नई दिशा देगी। रोड़वेज चालक ने बताया कि यह रोड़वेज बस गुढ़ा से दिल्ली धोला कुआं के लिए सुबह 7बजे चलकर 7.15 बजे चंवरा चौफुल्या,7.20 पौख,7.30 गुड़ा,7.40. खोह,7.45 मणकसास,7.55 बाघोली,8.05 सराय,8.10 नयाबास, नीमकाथाना 8.20 बजे पहुंचेगी। नीमकाथाना से 8.30 बजे चलकर दिल्ली दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी। वापसी में खेतड़ी डिपो की दूसरी रोड़वेज दिल्ली धोला कुआं से 12.45 बजें रवाना होकर नीमकाथाना सायं 7 बजे पहुंचेगी। नीमकाथाना से 7.10 बजें चलकर रात्रि 7.35 बाघोली, 8 बजे गुड़ा, 8.10 चंवरा चौफुल्या होती हुई गुढा 8.30 बजे पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी।
स्वागत करने वालो में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भजनलाल गुर्जर, डॉ नथमल सिंह,गोदाराम गुर्जर, रोहिताश्व धोलामेड, महेंद्र खटाणा, जगदीश कीर, सांवरमल कुमावत, सुनील सैनी, तेजाराम,बलराम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................