भिवाड़ी में ममता को शर्मसार करने वाला मामला: 8 माह की मासूम को एसिड पिलाने का आरोप, हालत गंभीर

May 19, 2026 - 19:40
 0
भिवाड़ी में ममता को शर्मसार करने वाला मामला: 8 माह की मासूम को एसिड पिलाने का आरोप, हालत गंभीर

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के समीप भिवाड़ी में स्थित कैप्टन चौक क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जहां एक मां पर अपनी ही आठ महीने की दुधमुंही बच्ची को तेजाब पिलाने का गंभीर आरोप लगा इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया और हर कोई इस अमानवीय कृत्य से हैरान है जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची का पिता मोहित अपने काम पर गया हुआ था घर पर केवल मां और मासूम बच्ची मौजूद थीं इसी दौरान कथित तौर पर मां ने अपनी आठ महीने की बेटी को तेजाब पिला दिया इस घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तेजाब पीने के बाद बच्ची की हालत अचानक बिगड़ गई और वह रोने-चिल्लाने लगी. नाक और मुंह से लगातार ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बच्ची के पिता मोहित उसे लेकर भिवाड़ी के स्थानीय अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर शिशु अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया. फिलहाल मासूम बच्ची वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है डॉ. राशि कौशिक के सुपरविजन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बच्ची के इलाज में पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है और स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है. पिता मोहित का कहना है कि यह घटना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं उन्होंने बताया उनकी पहले से ही एक बेटी थी और अब इस छोटी बच्ची के साथ भी ऐसा होने से वह पूरी तरह टूट गए फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है. इस घटना गहरा आक्रोश और दुख का माहौल पैदा कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................