रामरसिया व हरिकीर्तन लोक आस्था और संस्कृति के संवाहक- गृह राज्यमंत्री बेढम

May 20, 2026 - 14:24
 0
रामरसिया व हरिकीर्तन लोक आस्था और संस्कृति के संवाहक- गृह राज्यमंत्री बेढम

भरतपुर (कौशलेंन्द्र दत्तात्रेय)  गृह राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेढम ने मंगवार को  जिले के बयाना उपखंड के ग्राम रसेरी में  आयोजित विशाल हरिकीर्तन एवं रामरसिया दंगल समारोह में शिरकत कर समारोह को सम्बोधित किया।

 गृह राज्यमंत्री ने कहा कि लोकआस्था, संस्कृति और ग्रामीण आत्मीयता के दर्शन ऐसे समारोह में होता है। उन्होंने कहा कि हरिकीर्तन एवं रामर्सिया हमारी लोक संस्कृति के संवाहक है। पुरुषोत्तम माह में ऐसे आयोजनों का विशेष धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि रामरसिया के आयोजन से समाज में सनातन परम्पराओं का। प्रसार होकर युवाओं को जानकारी भी मिलती है। 

राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है पात्र व्यक्ति अधिक से अधिक लाभ लेकर अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने ग्रामीण विकास, किसान एवं पशुपालकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं से समाज मे आये बदलाव को सुखद बताते हुए कहा कि किसान आधुनिक खेती अपनाकर आमदनी दुगनी करे तथा बुवाई से लेकर विपणन तक वैज्ञानिक तकनीकी अपनाए इसके लिए अनेक अनुदान योजनाएं चलाओ जा रही है। 

इस अवसर पर ग्रामवासियों एवं उपस्थित जनसमुदाय द्वारा घोड़े पर बैठाकर पुष्पवर्षा के साथ गृह राज्यमंत्री का आत्मीय से स्वागत एवं सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह, विश्वास और अपनापन ही जनसेवा की वास्तविक प्रेरणा है।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है