पुराने नोट और सिक्के खरीदने का झांसा देकर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

Aug 26, 2024 - 06:18
Aug 26, 2024 - 06:26
 0
पुराने नोट और सिक्के खरीदने का झांसा देकर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

पहाड़ी(डीग) पहाड़ी पुलिस ने ऑनलाइन पुराने सिक्के खरीदने का रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी करने वाले दो जनो को रविवार रात को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस को मुखविर खास से सूचना मिली की धीमरी सडक़ मार्ग पर दो जने मोबाइल से ठगी का करोबार कर रहे है। पुलिस ने धीमरी मोड से पहाडी़ आते हुए एक बंद होटल के समीप दो जने मोबाइल चला कर ठगी के काम मे व्यस्त थे। जिन्हे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड लिया। जिनमें गांधानेर निवासी तसलीम पुत्र हारून, खरबड निवासी शोकीन पुत्र नूरू को गिरफ्तार उसने कब्जे से तीन मोबाइल तीन सिम बरामद कर ठगी करने का विभिन्न  धाराओ मे मामला दर्ज किया गया। आरोपी पुराने सिक्के, पुराने नोट खरीदने का झासा देकर ठगी को अंजाम देते  है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BHAGWAN DAS Crime Reporter ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ