कोसेलाव में राजकीय सोनीगरा स्वास्थ्य चिकित्सालय के सामने कचरे के ढेर लोगों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग
तखतगढ़ (बरकत खान) कोसेलाव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कस्बे में राजकीय सोनीगरा चिकित्सालय केन्द्र अस्पताल के सामने सड़क किनारे कचरे के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं, जिससे आसपास का वातावरण गंदगी और बदबू से भर गया है नियमित सफाई होने के बावजूद भी यह हालत लगातार बिगड़ रही है और राहगीरों को वहां से गुजरने में भी परेशानी हो रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरे के इन ढेरों के कारण आवारा पशुओं, विशेषकर गायों की समस्या बढ़ गई है। ये पशु कचरे में पड़ी पॉलीथिन खा रहे हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है स्थानीय निवासी ने बताया कि सफाई के बावजूद भी यह हालत है लोग हमेशा चिकित्सालय और बाबा रामदेव मंदिर के सामने हमेशा कचरे का ढेर लगा रहे हैं क्षेत्र के निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है कचरें डालने वाले ऊपर जल्द से जल्द करवाईं करें इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके यह जानकारी भरत गेहलोत ने दी


