वित्तीय समावेशन में 'समृद्ध ग्राम्य अभियान' बना राजस्थान का नंबर वन मॉडल: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

May 20, 2026 - 16:23
 0
वित्तीय समावेशन में 'समृद्ध ग्राम्य अभियान' बना राजस्थान का नंबर वन मॉडल: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

जयपुर( विष्णु मित्तल) भारतीय स्टेट बैंक की वित्तीय समावेशन योजना में भरतपुर की समृद्ध ग्राम्य अभियान संस्था ने उल्लेखनीय कार्य कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ! जिस पर संस्था के योजना समन्वयक नितिन शर्मा को बैंक उपमहाप्रबंधक दिग्विजय नारायण, सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र गुप्ता एवं सीनियर मैनेजर नरेन्द्र कुमार शर्मा ने प्रशिस्त पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।संस्था के सचिव सीताराम गुप्ता ने बताया कि वित्तीय समावेशन योजना के तहत राज्य के 13 जिलों में 191 ग्राहक सेवा केंद्रों के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26  में 533 करोड़ रूपये का लेनदेन के अलावा भारत सरकार की प्रधानमंत्री जनधन योजना , अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के माध्यम  से 29 हजार 694 लाभार्थियों को जोड़ा गया !

संस्था ने अपने उत्कृष्ट कार्य, प्रभावी कार्यशैली एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के व्यापक विस्तार के माध्यम से पूरे राजस्थान में कीर्तिमान स्थापित किया है ! सम्मान के दौरान संस्था की कार्यप्रणाली एवं जन सेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई । विभिन्न श्रेणियों में मिला विशेष सम्मान  वार्षिक समीक्षा बैठक के दौरान संस्था को कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में सम्मानित किया गया। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन के लिए संस्था को सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

वहीं प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत अधिकतम एवं प्रभावी अकाउंट ओपनिंग कर ग्रामीण नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भी संस्था को सम्मानित किया गया। ग्राहक सेवा केन्द्रों की  रैंकिंग रिपोर्ट में भी संस्था का प्रदर्शन सभी प्रमुख मानकों पर श्रेष्ठ रहा।

ग्रामीण विकास एवं वित्तीय जागरूकता का बना मॉडल  ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार, डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने तथा वित्तीय जागरूकता अभियान संचालित करने में संस्था की भूमिका को बैंक अधिकारियों ने अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय बताया। सीमित संसाधनों के बावजूद संस्था ने जिस समर्पण, अनुशासन एवं कार्यकुशलता के साथ कार्य किया, वह पूरे राजस्थान सर्किल के लिए प्रेरणा का विषय बना।

संस्था के सचिव सीताराम गुप्ता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल संस्था का नहीं, बल्कि उन सभी कार्यकर्ताओं, बैंक मित्रों एवं ग्रामीण परिवारों का सम्मान है जिन्होंने संस्था पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समृद्ध ग्राम्य अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

उन्होंने कहा कि संस्था ने सदैव जनधन खाते, बीमा योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय जागरूकता को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा राजस्थान सर्किल में प्रथम स्थान प्रदान किया जाना संस्था के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है। आने वाले समय में संस्था ग्रामीण विकास, स्वरोजगार, वित्तीय जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी कार्य करते हुए समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है