तखतगढ़ MSP खरीद केंद्र पर व्यवस्थाएं उत्कृष्ट, मंडल प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण; किसानों ने जताया संतोष, 10.64 करोड़ रुपये का भुगतान जारी

May 21, 2026 - 19:28
 0
तखतगढ़ MSP खरीद केंद्र पर व्यवस्थाएं उत्कृष्ट, मंडल प्रबंधक ने किया औचक निरीक्षण;  किसानों ने जताया संतोष, 10.64 करोड़ रुपये का भुगतान जारी

तखतगढ़ (बरकत खान) भारतीय खाद्य निगम, अजमेर मंडल कार्यालय के मंडल प्रबंधक राकेश कुमार द्वारा जिला पाली स्थित तखतगढ़ MSP खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भारतीय खाद्य निगम के नोडल अधिकारी, जिला पाली सलविंदर कुमार भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर संचालित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। खाद्यान्न की तुलाई व्यवस्था, किसानों हेतु उपलब्ध सुविधाएं, बारदाना व्यवस्था तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता की विस्तार से जांच की गई। निरीक्षण में खरीदा गया संपूर्ण खाद्यान्न भारत सरकार द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाया गया।

मंडल प्रबंधक द्वारा केंद्र पर उपस्थित किसानों से सीधे संवाद कर खरीद प्रक्रिया, भुगतान व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। किसानों ने खरीद केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए भारतीय खाद्य निगम की पारदर्शी एवं व्यवस्थित खरीद प्रक्रिया की सराहना की।
विशेष उल्लेखनीय है कि तखतगढ़ केंद्र इस वर्ष द्वितीय बार संचालित किया गया है तथा केंद्र पर किसानों का लगातार भारी जमावड़ा बना हुआ है। MSP योजना के प्रति किसानों का बढ़ता विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इस वर्ष अब तक कुल 543 कृषकों से सफलतापूर्वक खाद्यान्न की खरीद की जा चुकी है।
आज दिनांक तक केंद्र पर कुल 1212 किसानों द्वारा 15015 मीट्रिक टन खाद्यान्न हेतु पंजीयन करवाया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 3894 मीट्रिक टन खाद्यान्न की खरीद पूर्ण की जा चुकी है। किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करते हुए भारतीय खाद्य निगम द्वारा अब तक कुल ₹10,64,94,062 की राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त खरीदे गए खाद्यान्न का उठाव कार्य भी तीव्र गति से जारी है तथा कुल खरीदे गए खाद्यान्न में से लगभग 3800 मीट्रिक टन खाद्यान्न विभिन्न भंडार गृहों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा चुका है।

मंडल प्रबंधक राकेश कुमार ने केंद्र पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खरीद कार्य पूर्ण पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ संचालित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा किसानों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................