कार का तीन किलोमीटर तक किया पीछा: कार में विदा हो रही दुल्हन के गले से बाइकर्स ने तोड़ी चेन

Mar 9, 2024 - 10:46
 0
कार का तीन किलोमीटर तक किया पीछा:  कार में विदा हो रही दुल्हन के गले से बाइकर्स ने तोड़ी चेन

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) शादी के बाद घर के बाहर कार विदा हो रही दुल्हन के गले से दो युवक सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। इस वारदात से परिजन सकते में आ गए। दुल्हन की कार को रवाना कर दिया गया। इस पर वहां से भागे युवकों ने करीब तीन - चार किलोमीटर तक कार का फिर से पीछा किया। इससे दुल्हा-दुल्हन घबरा गए और कार को वापस घर ले आए। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
 मिली जानकारी के अनुसार समीपवर्ती ग्राम मातोर निवासी शेर सिंह पुत्र सूरजभान मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 मार्च को उसकी पुत्री का विवाह दिन में हुआ था।वह शाम करीब 7 बजे अपनी पुत्री व जवांई को विदा करने के लिए अपने घर के बाहर कार में बैठा रहा था।इसी दौरान बाइक पर आए दो युवक उसकी बेटी के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। इससे परिवार के लोग सकते में आ गए। लोगों ने उनका पीछा भी किया लेकिन वे दोनों नहीं मिले। पिता ने इसके बाद दुल्हा-दुल्हन को विदा कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने अन्य जेवरात लूटने की नीयत से तीन चार किलोमीटर दूरी तक कार का पीछा किया।
यह देखकर दुल्हन घबरा गई। इस पर दुल्हा-दुल्हन कार को लेकर वापस घर आ गए। आरोपी युवक भी पीछा करते हुए उनके घर तक आ गए। परिजनों ने उनको रोकने का प्रयास किया लेकिन वे बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है