महुवा में ब्लॉक स्तरीय बेटी ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने किया उद्घाटन

खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेल हार जीत एक सिक्के के दो पहलू विधायक राजेंद्र मीणा

Aug 23, 2025 - 13:57
 0
महुवा में ब्लॉक स्तरीय बेटी ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक ने किया उद्घाटन

महुवा ,दौसा (अवधेश अवस्थी)

विधायक राजेंद्र मीणा ने शनिवार को महुवा उपखंड मुख्यालयके राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिकविद्यालय प्रांगण, में ब्लॉक स्तरीय बेटी ओलम्पियाड खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत सरस्वती मां कीपूजा अर्चना करछात्राओं द्वारा मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों  के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने उपस्थित अतिथियों सहितखिलाड़ीछात्राओं को संबोधित करते हुएकहा कि खिलाड़ी खेल को खेल की भावना से खेलें हार जीत एक सिक्के के दो पहलू है हार से सिख प्रेरणा लेकर जीत की ओर अग्रसर होना चाहिए ।

विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा किखेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से जहां छात्र-छात्राओं का शारीरिक विकास होता है वही मानसिक विकास भी होता है इसलिए खेल की भूमिका मानव के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका रखती है।  इसीलिए सरकार भी खेलों की ओर अधिक से अधिक ध्यान दे रही है।  खेल शिक्षक ग्रामीण प्रतिभाओं को तरास कर आगे बढ़ाने का कार्य करें।  इस अवसर पर मुख्य पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा,ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मीणा, सहित् अनेक शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................