झडाया में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का शानदार आगाज 17 जून से, महिलाओं ने निकाली विशाल ऐतिहासिक कलश यात्रा

Jun 16, 2026 - 20:07
 0
झडाया में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ का शानदार आगाज 17 जून से, महिलाओं ने निकाली विशाल ऐतिहासिक कलश यात्रा

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। उपखंड क्षेत्र के झडाया स्थित बजरंग धाम आश्रम पर कल से प्रारंभ होने वाले ऐतिहासिक 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य महायज्ञ का शुभारंभ बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास महाराज के पावन सानिध्य में होगा। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है और आश्रम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है।

  • गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

महायज्ञ के भव्य आगाज से पूर्व मंगलवार को क्षेत्र में एक विशाल और ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञ सेवा समिति के अध्यक्ष मदनलाल भावरिया ने बताया कि कलश यात्रा की शुरुआत पचलंगी पंचायत भवन के सामने स्थित खेल मैदान से साधु-संतों के सानिध्य में हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक पोशाक में सिर पर मंगल कलश धारण कर भाग लिया। महिलाएं भजनों पर नाचती-गाती और प्रभु श्री राम के जयकारे लगाती हुई बजरंग धाम आश्रम पहुंचीं।

तोरण द्वारों से सजा रास्ता, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

पचलंगी से झडाया बजरंग धाम आश्रम तक के पूरे मार्ग को तोरण द्वारों और भगवा ध्वजाओं से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कलश यात्रा के आश्रम परिसर पहुंचने पर यज्ञ सेवा समिति की ओर से पधारे हुए सभी पूज्य साधु-संतों का विधि-विधान से सम्मान व अभिनंदन किया गया।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान पचलंगी के पूर्व सरपंच श्री लाल यादव, हनुमान यादव, महेंद्र तेतरवाल, सेवानिवृत्त पीटीआई भगवान सहाय यादव, कैप्टन रामनिवास ताखर, यज्ञ सेवा समिति के मीडिया प्रभारी अशोक जांगिड़, सुभाष लांबा, रंणजीत कसाना, हजारी कसाना, महेश कस्वा, मोहित यादव, शिवराज यादव, मुकेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में यज्ञ समिति के पदाधिकारी, सेवादार और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है