जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपये का क्लेम चेक सौंपा
सिरोही (रमेश सुथार) राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा वराडा में मंगलवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थी परिवार को 2 लाख रुपये की बीमा राशि का क्लेम चेक प्रदान किया गया।
उप प्रधान नारायणसिह, बैक अधिकारी मनीष मीणा क्षैत्रीय व्यवसाय कार्यालय सिरोही, शाखा प्रबंधक धीरज खत्री, कार्यालय सहायक अंकित कुमार, सोहनलाल, सहायक प्रबंधक रितु ढाका,पंकज कुमार,निलेश कलबी एवं बैंक स्टाफ की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती बबीता देवी व जीवा राम मेघवाल को योजना के तहत 2 लाख रुपये का क्लेम चेक सौंपा गया। इस अवसर सरपंच तगाराम, देशाराम पुरोहित,ऊकाराम, अचला राम उपस्थित रहे।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसके माध्यम से नाममात्र प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। योजना से जुड़े लाभार्थियों के निधन होने पर उनके नामांकित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर परिवारों को आर्थिक संबल मिल सके।


