वसुंधरा ग्राउंड लक्ष्मणगढ़ में बन रही सीसी रोड में अनियमितताओं की जांच करवाए जाने की मांग

Jun 22, 2026 - 19:12
 0
वसुंधरा ग्राउंड लक्ष्मणगढ़ में बन रही सीसी रोड में अनियमितताओं की जांच करवाए जाने की मांग

लक्ष्मणगढ़  (अलवर/कमलेश जैन)  कस्बे के वसुंधरा ग्राउंड कॉलोनी में नगर पालिका के द्वारा सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। इस सड़क निर्माण कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग है। पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा के चंद्रप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा जो रोड बनाई जा रही हैं। उचित चौड़ाई माप की नहीं बनाई जा रही है । इसके अतिरिक्त लक्ष्मणगढ़ कठूमर रोड से जालुकी रोड को जोड़ने वाली रोड ,और कठूमर रोड मुख्य सड़क से दोनों ओर करीब एक फुट नीची है। वसुंधरा ग्राउंड कॉलोनी के चारों तरफ के रोड वर्तमान में बन रही सीसी रोड से एक फीट के लगभग नीचे होने के कारण भविष्य में यहां रहने वाले लोगों के घरों का व्यावसायिक प्रतिष्ठानो का पानी और विशेष रूप से बारिश का पानी बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं है। समझ नहीं आ रहा नगर पालिका और सार्वजनिक निर्माण विभाग सीसी रोड बना रहे हैं ।अथवा स्विमिंग पूल,इस संदर्भ में नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता  श्याम सुंदर पांडे को संपर्क करने पर उन्होंने बताया की पैसा नगर पालिका का है। लेकिन निर्माण एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग है।
 सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता  मुकेश मीना से संपर्क करने पर उन्होंने जहां सड़क बन रही है। वहां लोगों को यह बताने में असमर्थता जताई कि भविष्य में बारिश का अथवा घरो का पानी कैसे कॉलोनी से बाहर निकलेगा, उनका जवाब था कि मैं तो अभी नया आया हूं यह रोड पहले से ही स्वीकृत है। जिस तरह से स्वीकृत है वैसे ही बन रही है‌ ।मैं कुछ भी कर पाने में असमर्थ हूं।
कहने को तो वसुंधरा ग्राउंड कॉलोनी लक्ष्मणगढ़ की पोश कॉलोनी कहलाई जाती है। जहां सैंकड़ों  रिहाईसी घर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के अलावा कई कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी हैं। जहां लगभग 500 अभ्यर्थी एवं शिक्षार्थीओ  का आवागमन हैं। अगर यह रोड वर्तमान में जिस तरीके से बन रही है, तोआने वाले बारिश के मौसम में यह पूरी कॉलोनी स्विमिंग पूल बन जाएगी। जहां किसी को भी आने जाने का रास्ता नहीं रहेगा। उन्होंने बताया कि  प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की गई है कि  तुरंत कॉलोनी वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बन रही सीसी रोड को तय मापदंड के अनुसार बनवाया जाए। अन्यथा कोलानी वासियों को मजबूर होकर विरोध के लिए उतरना पड़ेगा। उन्होंने नव निर्माणधीन सीसी रोड की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की  है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है