गोविंदगढ़ में बाइक और स्कूटी की भिड़ंत: दो लोग घायल, अस्पताल में हुआ प्राथमिक उपचार
अलवर के गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र में देर शाम गोविन्दगढ़-दोंगड़ी मार्ग पर बाइक और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें गोविन्दगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया।
- स्कूटी से टकराई बाइक
जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार नीतू यादव झारेडा से बड़बरा की ओर जा रही थीं। इसी दौरान दोंगड़ी से गोविन्दगढ़ की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी स्कूटी टकरा गई।
- दो लोग घायल
मोटरसाइकिल पर सवार सत्तार और सप्पी इस हादसे में घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविन्दगढ़ पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

