भीलवाड़ा का मान बढ़ाकर लौटे अग्निवीर अजयपाल सिंह, भव्य सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Jun 22, 2026 - 19:24
 0
भीलवाड़ा का मान बढ़ाकर लौटे अग्निवीर अजयपाल सिंह, भव्य सम्मान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

प्रशिक्षण पूरा कर बांसड़ा गाँव पहुंचे वीर सपूत का आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों से हुआ ऐतिहासिक स्वागत, तिरंगे से पटा मार्ग

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) क्षेत्र के युवा सपूत अजयपाल सिंह राणावत ने भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में अपना कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर पूरे भीलवाड़ा जिले का नाम रोशन किया है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद पहली बार अपने पैतृक गाँव बांसड़ा लौटने पर ग्रामीणों ने देश सेवा के इस जज्बे को पलकों पर बिठाया और उनका एक ऐतिहासिक व भव्य स्वागत किया।

  • मुजरास टोल से बांसड़ा गाँव तक देश भक्ति का उत्साह

ग्रामीण राजपाल सिंह पंवार ने बताया कि अजयपाल सिंह के सम्मान में मुजरास टोल प्लाजा से लेकर बांसड़ा गाँव तक एक विशाल सम्मान यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा मार्ग देश भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा और ग्रामीण तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए। डीजे की धुन, देश भक्ति के गानों, जोरदार आतिशबाजी और गगनभेदी नारों के साथ इस वीर सपूत का अभिनंदन किया गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल-मालाएं और साफा पहनाकर अजयपाल सिंह का गौरव बढ़ाया।

  • आने वाली पीढ़ी के लिए बने प्रेरणास्रोत

ग्रामीणों ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि अजयपाल सिंह राणावत ने अपने कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन से न केवल सेना का प्रशिक्षण पूरा किया है, बल्कि देश सेवा के संकल्प को और मजबूत किया है। उनके चयन और सफलता से पूरे क्षेत्र के युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है और वे आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

सम्मान यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में उत्सव और दीवाली जैसा माहौल देखा गया। विशेषकर युवा वर्ग में अपने क्षेत्र के सैनिक को लेकर भारी उत्साह था, जो पूरी यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर झूमते और देश भक्ति के नारे लगाते नजर आए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है