ऊकरूंद में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

Jun 24, 2026 - 19:39
 0
ऊकरूंद में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा विधानसभा क्षेत्र के  ग्राम ऊकरूंद में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण के बीच भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर बुधवार को आयोजन रामफूल मीणा कालूराम मीणा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया।
समापन दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पूरेऊकरूंद गांव में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कथा श्रवण किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों महिला-पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसादी ग्रहण की।
आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और धर्म, संस्कार तथा भक्ति का संदेश प्राप्त किया। कथा के सफल आयोजन में ग्रामीणों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
आयोजन समिति के रामफूल मीणा कालूराम मीणा सहित परिवार जनों  ने जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए 25 एवं 26 जून को भव्य हरिकीर्तन दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली अनेक प्रसिद्ध कीर्तन पार्टियां भाग लेंगी और अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगी।
ग्रामीणों ने बताया कि हरिकीर्तन दंगल की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य, ग्राम के गणमान्य नागरिक, महिला मंडल, युवा कार्यकर्ता तथा हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने ऊकरूंद गांव को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है