अशोक फाउंडेशन की ओर से किया गया नि:शुल्क पौधों वितरण

Jul 11, 2024 - 19:16
Jul 11, 2024 - 19:16
 0
अशोक फाउंडेशन की ओर से किया गया नि:शुल्क पौधों वितरण

लक्ष्मणगढ़( अलवर )अशोका फाउंडेशन की ओर से 11 जुलाई गुरुवार को एक साथ नौ गांवों में पौधारोपण किया गया‌। जो फाउंडेशन के ग्रीन इंडिया इनिशिएटिव के तहत किया जा रहा है। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. सोनिया धीरज जैन ने बताया कि अभियान के तीसरे दिन लक्ष्मणगढ तहसील के खुडियाणा, जावली, नांगल खानजादी, बड़का, गण्डूरा, दीनार, सौराई, कफनवाड़ा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक साथ पौधारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि तीन दिन में लक्ष्मणगढ तहसील के सभी 24 पीईईओ तथा 2 यूसीईईओ में पौधारोपण किया जा चुका है। इस अवसर पर पौधों का वितरण भी किया गया। बताया कि  पर्यावरण प्रेमी नि:शुल्क पौधे प्राप्त कर अपनी इच्छानुसार लगा सकेगा। उसे पौधों को पालने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
भारतीय राजस्व सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ धीरज जैन ने बताया की  ग्रीन इंडिया इनिशिएटिव अभियान के तहत सहजना, शीशम, अशोक, कदम, अमलताश, जामुन आदि के पौधों का वितरण हुआ। फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ सोनिया धीरज जैन ने बताया कि प्रति वर्ष वर्षाकाल में फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण किया जाता है।

  • कमलेश जैन

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................