मोबाईल फोन पकडने के प्रयास मे ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल अलवर रैफ
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी थाना क्षेत्र में भजेडा रेलवे स्टेशन के समीप खजुराहो एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल रैणी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार घायल की पहचान विक्रम राजपूत मध्य प्रदेश के नीमच निवासी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने भाई और एक दोस्त के साथ खजुराहो एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहा था। बताया जा रहा है कि विक्रम ट्रेन के दरवाजे पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका मोबाइल फोन हाथ से छूट गया। मोबाइल पकड़ने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठा और चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रैणी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए रैणी के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए अलवर रैफर कर दिया।


