खैरथल रेलवे स्टेशन पर नया मार्ग और गेट शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; जसोरिया कॉलोनी की तरफ खुला रास्ता

Jun 26, 2026 - 19:51
 0
खैरथल रेलवे स्टेशन पर नया मार्ग और गेट शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; जसोरिया कॉलोनी की तरफ खुला रास्ता

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  खैरथल  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हो गया है। प्लेटफार्म नंबर-2 पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने जसोरिया कॉलोनी की ओर नया मार्ग खोलते हुए वहां गेट स्थापित कर दिया है। इस पहल से न केवल प्लेटफार्म नंबर-2 तक पहुंच आसान हुई है, बल्कि यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर-1 पर जाने के लिए भी अब अनावश्यक मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। खैरथल विकास समिति के लगातार प्रयासों और मांग के बाद रेलवे प्रशासन ने यह कदम उठाया है। नए मार्ग के खुलने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले प्लेटफार्म नंबर-2 से प्लेटफार्म नंबर-1 पर पहुंचने के लिए यात्रियों को फुट ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी असुविधा होती थी।
 टिकट खिड़की भी प्लेटफार्म नंबर-1 पर होने के कारण यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता था। रेलवे द्वारा लगाए गए गेट का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना भी है। खुले मार्ग से पशुओं के रेलवे ट्रैक तक पहुंचने की आशंका बनी रहती थी, जिसे अब नियंत्रित किया जा सकेगा। गौरतलब है कि खैरथल रेलवे स्टेशन के दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग दोनों प्लेटफार्मों का उपयोग करते हैं। लंबे समय से स्थानीय नागरिकों और यात्रियों द्वारा सुविधाजनक मार्ग की मांग की जा रही थी। मार्ग खुलने के बाद अब दोनों प्लेटफार्मों तक पहुंचना अधिक सहज और सुरक्षित हो गया है। स्थानीय लोगों ने इस सुविधा के लिए रेल प्रशासन का आभार जताते हुए खैरथल विकास मंच के प्रयासों की सराहना की है। नागरिकों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ स्टेशन क्षेत्र की सुगम आवाजाही में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है