14 अगस्त को खैरथल जिले की 6 ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअप शिविर 21 जुलाई से 31 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत जिले में 14 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायतवार ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।14 अगस्त को उपखंड किशनगढ़बास की ग्राम पंचायत बघेरी कलां स्थित अटल सेवा केन्द्र, उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत हरसौली स्थित रा.उ.मा.विद्यालय,
उपखंड तिजारा की ग्राम पंचायत बेरला स्थित रा.उ.मा.विद्यालय, उपखंड टपूकड़ा की ग्राम पंचायत कमालपुर स्थित अटल सेवा केंद्र, उपखंड मुंडावर की ग्राम पंचायत बड़ली, रुंध स्थित अटल सेवा केन्द्रों पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन की विभिन्न समस्याओं का त्वरित समाधान, राजस्व प्रकरणों का निस्तारण, पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शिविरों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

