महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अतिरिक्त शासन सचिव ने किया आंगनबाड़ी केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं बाल सुधार गृह का निरीक्षण

Jun 27, 2026 - 19:48
Jun 27, 2026 - 19:49
 0
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अतिरिक्त शासन सचिव ने किया आंगनबाड़ी केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं बाल सुधार गृह का निरीक्षण

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अतिरिक्त शासन सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नीतिश्वर कुमार ने शुक्रवार को भरतपुर जिले का दौरा कर महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, सखी वन स्टॉप सेंटर तथा बाल सुधार गृह का अवलोकन कर संचालित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

दौरे के दौरान उन्होंने सेवर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र बाँसी कला का निरीक्षण कर समेकित बाल विकास सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से बच्चों की उपस्थिति, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषाहार वितरण, सेनेटरी नैपकिन, न्यूट्री किट, दूध पाउडर वितरण तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों को खिलौने भी वितरित किए तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से योजनाओं के प्रभावी संचालन पर चर्चा की।

इसके पश्चात अतिरिक्त शासन सचिव ने सखी वन स्टॉप सेंटर, भरतपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर संचालित पोर्टल एवं दर्ज परिवादों की गहन समीक्षा करते हुए घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही सहायता एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। केंद्र प्रशासक प्रीति सिंह ने सेंटर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया, जबकि उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश चौधरी ने मिशन शक्ति पोर्टल की जानकारी दी।

उन्होंने बाल सुधार गृह का भी दौरा किया, जहाँ सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग अमित अवस्थी ने बाल अपचारियों के कौशल विकास एवं पुनर्वास संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।  इस अवसर पर नीतिश्वर कुमार ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया तथा छात्रावास की भोजन व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम भारती गुप्ता, उप निदेशक आईसीडीएस सिकरामा राम चोयल, उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश चौधरी, सीडीपीओ सेवर अनिल फौजदार, सीडीपीओ भरतपुर सिटी कृष्ण शर्मा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है