संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता अभियान के तहत हरसाना और बिचगांवा पंहुचा रथ

Aug 13, 2026 - 18:49
 0
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता अभियान के तहत हरसाना और बिचगांवा पंहुचा रथ

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित समरसता अभियान के अंतर्गत निकल रही पावन कलश यात्रा आज गुरुवार 13 अगस्त को राजगढ़ -लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के हरसाना और बिचगांवा पंहुची।जिसका भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा एडवोकेट ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित समरसता अभियान के अंतर्गत निकल रही पावन कलश यात्रा गुरुवार 13 अगस्त को राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा के हरसाना और बिचगांवा पंहुची।जिसका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।जिसमें कार्यक्रम के मुख्यवक्ता रामगढ़ विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी जय आहूजा, अलवर उत्तर के पूर्व जिला उम्मेद भाया रहे। उम्मेद द्वारा कलश यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला तथा जय आहूजा द्वारा संत रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
 संजीव कटारा एडवोकेट द्वारा कलश के महत्व पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात पूर्व जिला मंत्री भाजपा मुकेश पटेल द्वारा सभी को धन्यवाद दिया।इस दौरान बिचगांवा मंडल अध्यक्ष रामोतार गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि नीरज खटाना,बलराम वर्मा,धोनी दिनकर एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है