बलाना में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित: 15 आवासीय पट्टे बांटे, 218 ग्रामीणों का हुआ उपचार

Jul 1, 2026 - 19:56
 0
बलाना में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित: 15 आवासीय पट्टे बांटे, 218 ग्रामीणों का हुआ उपचार

बलाना (बरकत खान)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बलाना के भारत निर्माण सेवा केंद्र में विशाल ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया और उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया।

शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार ने सभी विभागों के काउंटर्स का बारीकी से निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना सुनिश्चित करें। इस दौरान तहसीलदार हिमांशु कच्छावा ने भी शिविर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर प्रभारी मदनलाल मोर्य ने बताया कि शिविर में राजस्व विभाग से जुड़े 2 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्हें त्वरित समाधान के लिए आगे प्रेषित कर दिया गया है।

पट्टे पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे, ठोस कचरा नियमों की दी जानकारी

शिविर में ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा विकास कार्यों और नागरिक सेवाओं को लेकर बड़ी राहत दी गई। मौके पर ही 15 आवासीय पट्टे, 2 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, 3 जन्म प्रमाण पत्र और 1 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसके साथ ही स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 4 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति प्रदान की गई। शिविर में ग्रामीणों को वीबीजीरामजी योजना की विस्तृत जानकारी दी गई और ठोस कचरा अपशिष्ट नियम 2026 के तहत गांवों को स्वच्छ रखने की अपील की गई।

विभागवार उपलब्धियों पर एक नजर:

  • राजस्व विभाग: शिविर में मुस्तैदी दिखाते हुए 1 नामांतरण, 11 खातों का शुद्धिकरण और 2 जमीनी बँटवारे के मामलों का निपटारा किया गया।
  • चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग: मौसमी बीमारियों को देखते हुए चिकित्सा विभाग ने 218 ग्रामीणों का उपचार किया और 5 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की। वहीं आयुर्वेद विभाग द्वारा भी 26 रोगियों को परामर्श व निःशुल्क दवाइयां दी गईं।
  • पशुपालन विभाग: पशुधन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 58 पशुओं का उपचार किया गया, 100 पशुओं का टीकाकरण और 150 को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। साथ ही मंगला पशु बीमा योजना के तहत 53 पशुओं का बीमा भी किया गया।
  • वन एवं पीएचईडी विभाग: पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ वन विभाग द्वारा 30 पौधों का वितरण किया गया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) द्वारा क्षेत्र में 1 हैंडपंप की मरम्मत की गई तथा पेयजल की शुद्धता जांचने के लिए 1 स्थान से पानी का सैंपल लिया गया।

इस जनहित शिविर में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी श्री राम प्रसाद वर्मा, प्रशासक शम्भुराम मीणा, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) जोगाराम रोहिन, भू-अभिलेख निरीक्षक एल सी बाई, पटवारी कैलाश पुनिया और चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रेड्डू सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं ग्रामीणों की सुविधा के लिए ई-मित्र संचालक सुलतान सिंह व गोविन्द ने सेवाएं दीं। शिविर में ललित कुमार, रमेश कुमार मीणा, भीम सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है