राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला 2 घंटे की पूछताछ में आरोपी अविनाश ने उगला सच, संपत्ति-निवेश की कुंडली तलाशने में जुटी पुलिस

Jul 1, 2026 - 20:00
 0
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला 2 घंटे की पूछताछ में आरोपी अविनाश ने उगला सच, संपत्ति-निवेश की कुंडली तलाशने में जुटी पुलिस

अयोध्या (कमलेश जैन) राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए नए खुलासे हो रही हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने मंगलवार को कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जिला कारागार पहुंचकर मुख्य आरोपियों में शामिल अविनाश शुक्ला से करीब दो घंटे तक गहन पूछताछ की। पूछताछ के दौरान चोरी की रकम के इस्तेमाल, उससे खरीदी गई संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई। अब आरोपी के बयान का दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों से मिलान किया जा रहा है‌।
मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी जिला जेल पहुंचे. सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में अविनाश शुक्ला ने चोरी की बात स्वीकार की, लेकिन चोरी कितने समय से की जा रही थी, इस सवाल पर वह स्पष्ट जवाब देने से बचता रहा। अधिकारियों ने उससे यह भी पूछा कि चोरी की रकम कहां-कहां खर्च की गई, किन लोगों तक पैसा पहुंचा और उससे कौन-कौन सी संपत्तियां बनाई गईं।
नई बरामदगी की तैयारी
सूत्रों का कहना है कि जेल में हुई पूछताछ से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस जल्द नई बरामदगी की कार्रवाई कर सकती है। अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की जाएगी। रिमांड मिलने पर आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ, घटनास्थलों का सत्यापन और चोरी की रकम से जुड़ी अन्य कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
प्रतापगढ़ तक पहुंची जांच
जांच का दायरा अब प्रतापगढ़ जिले तक बढ़ा दिया गया है। अविनाश शुक्ला महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव का निवासी है. पुलिस स्थानीय प्रशासन की मदद से उसकी पैतृक और अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही है। इसके साथ ही प्रतापगढ़ स्थित बैंक खातों, निवेश योजनाओं, बीमा पॉलिसियों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरी की रकम के इस्तेमाल का पूरा हिसाब सामने आ सके।
SBI कर्मचारियों से भी पूछताछ
जांच टीम ने एसबीआई की तुलसी उद्यान शाखा पहुंचकर राम मंदिर ट्रस्ट और बैंक के बीच हुए एमओयू का अध्ययन किया। इसके आधार पर अब गणना कार्य में लगे बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार बैंक की ओर से करीब 14 कर्मचारी इस कार्य में लगाए गए थे. जांच एजेंसी सभी कर्मचारियों की भूमिका और जिम्मेदारी तय कर रही है. पूछताछ के बाद जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की लापरवाही और संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक
जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक भी सामने आई है। नियम था कि गणना कक्ष में बिना जेब वाले कपड़े पहनकर प्रवेश किया जाएगा और मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इसके बावजूद आरोपी कथित तौर पर मोबाइल फोन कपड़ों में छिपाकर अंदर ले जाते थे। हालांकि, दानपात्र से नकदी बाहर कैसे निकाली जाती थी और सुरक्षा व्यवस्था को किस तरह चकमा दिया जाता था, इस पर आरोपी अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं।
अब तक इस मामले में आठ आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस पहले चरण में उनके कब्जे से 79.85 लाख रुपए बरामद कर चुकी है, जिनमें सबसे अधिक 20.39 लाख रुपए अविनाश शुक्ला के पास से बरामद हुए थे। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ और वित्तीय जांच के बाद इस पूरे नेटवर्क से जुड़े कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है