बदायूं पुलिस के थाना वज़ीरगंज को मिला IGRS में पहला स्थान: थाना ने किया टॉप, एसएसपी ने थाना प्रभारी को दी बधाई

Sep 28, 2025 - 01:54
 0
बदायूं पुलिस के थाना वज़ीरगंज को मिला IGRS में पहला स्थान: थाना ने किया टॉप, एसएसपी ने थाना प्रभारी को दी बधाई


बदायूं/यूपी (अभिषेक वर्मा) : जनसुनवाई के लिये एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) के पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण के मामले में उत्तर प्रदेश के सभी थानों में बदायूं जनपद का थाना वजीरगंज को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बदायूं में आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में जारी तीन माह की रैंकिंग में बदायूं पुलिस के थाना प्रभारी वज़ीरगंज इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। बदायूं एसएसपी ने सभी थाना इंचार्ज को बधाई दी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह की सख्ती और काम करने के तरीके का असर धरातल पर दिखने लगा है।बदायूं की खाकी ने पूरे प्रदेश में टॉप कर दिया। यह यह उत्कर्ष कार्य है, माह की रैंकिंग जारी हुई तो बदायूं की खाकी ने पूरे प्रदेश में टॉप कर दिया।जनसुनवाई के इस पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण की प्रत्येक माह शासन स्तर पर समीक्षा होती है। आईजीआरएस पर दर्ज कराई गई शिकायतों के निस्तारण का फीडबैक लेते हुए पीड़ित संतुष्ट है या असंतुष्ट के शासन के मानकों के हिसाब से समीक्षा होती है जिसमे  बदायूं के वजीरगंज थाना ने प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है। हमारे संवाददाता अभिषेक वर्मा से वार्ता करने पर एसएसपी बदायूं डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि हर माह शासन के स्तर से रैंकिंग जारी होती है। तीन माह की रैंकिंग में बदायूं के वजीरगंज थाना पहले स्थान पर आया है। इस रैंकिंग में पहले स्थान पर आने से पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर पुलिसिंग देना ही उनकी  प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही हम वजीरगंज थाना प्रभारी को बधाई देते हैं और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया है। एसएसपी बदायूं डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने इस उपलब्धि के लिये थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की मेहनत को सराहा। वही कई भाजपा पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता संभ्रांत व्यक्ति व समाजसेवियों द्वारा थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को ईश्वर की प्रतिमा देते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित करते दिखे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................