महुवा प्रीमियर लीग-5 के फाइनल में उमड़ा जनसैलाब, विजेता बड़ा महादेव क्रिकेट क्लब बना चैंपियन

Jul 2, 2026 - 19:36
 0
महुवा प्रीमियर लीग-5 के फाइनल में उमड़ा जनसैलाब, विजेता बड़ा महादेव क्रिकेट क्लब बना चैंपियन

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में पिछले 15 दिनों से चल रहे  महुवा प्रीमियर लीग-5 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत प्रतिदिन नाइट में क्रिकेट की प्रतियोगिता होती रही बुधवार की रात्रि को क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा के मुख्य अतिथि के रूप में अतिथियों की उपस्थिति में महुआ प्रीमियर लीग 5 का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह से भरपूर रहा। हजारों क्रिकेट प्रेमियों की मौजूदगी में बड़ा महादेव क्रिकेट क्लब, महुवा ने हुक्मीखेड़ा टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पूरे मैच के दौरान मैदान में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा और "बड़ा महादेव" के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा।

समापन समारोह में महुवा विधायक राजेंद्र मीणा एवं भाजपा जिला मंत्री विनीत बंसल ,दीपक हरिओम केसरी अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामफल मीणा, माधो सरपंच, सब्जी मंडी अध्यक्ष लाला सैनी ,भारत मीणा खेमचंद किवाड़िया ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने खेल समिति को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिए। साथ ही खेल मैदान के विकास एवं आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये उपलब्ध कराने की घोषणा भी की।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच और सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है तथा महुवा के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। फाइनल मुकाबले में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि महुवा में क्रिकेट का जुनून लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है