कैफे संचालक मयंक गोपालिया हत्याकांड: परिजनों को ढांढस बंधाने राजगढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Nov 19, 2026 - 18:36
 0
कैफे संचालक मयंक गोपालिया हत्याकांड: परिजनों को ढांढस बंधाने राजगढ़ पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता 

जयपुर में राजगढ़ निवासी कैफे संचालक मयंक गोपालिया की गत दिनों हुई निर्मम हत्या के मामले में शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाने और श्रद्धांजलि अर्पित करने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजगढ़ पहुंचे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीना सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

परिवार को हर संभव मदद व उच्च स्तर पर मामला उठाने का आश्वासन नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मयंक गोपालिया के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए प्रशासनिक व सामाजिक स्तर पर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि मयंक गोपालिया की निर्मम हत्या के इस गंभीर मामले को न्याय दिलाने के लिए वे इसे उच्च स्तर पर उठाएंगे।

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना मीडिया और स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए वर्तमान भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में राजस्थान में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है, जिस पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................