जिला कलैक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने विधालय और सी एच सी का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Nov 19, 2026 - 18:39
 0
जिला कलैक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने विधालय और सी एच सी का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता 

जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने गुरुवार को राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के सकट कस्बे का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सीएचसी में प्रसव सेवाओं व मरीजों की संख्या बढ़ाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने सकट सीएचसी की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं तो बहुत अच्छी हैं, लेकिन उपलब्ध संसाधनों के अनुपात में मरीजों की संख्या कम पाई गई। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को निर्देश दिए कि सीएचसी में महिलाओं की अधिक से अधिक डिलीवरी कराई जाए और उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा लाभ मिल सके।

पीएमश्री विद्यालय में विद्यार्थियों से किया संवाद इसके पश्चात कलेक्टर डॉ. शुक्ला ने पीएमश्री विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया और कहा कि वर्तमान में 60 प्रतिशत से अधिक बच्चों की उपस्थिति व संख्या है, जिसमें और अधिक बढ़ोतरी लाने के लिए प्रयास किए जाएं।

इस मौके पर एसडीएम सीमा मीना, बीसीएमओ डॉ. रोहित गोयल, सीबीईओ लीलावती मीना सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................