जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक: कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा—स्वास्थ्य सेवाओं में न बरतें लापरवाही, 30 नवंबर तक 90% पार करें एचपीवी टीकाकरण

Nov 19, 2026 - 19:01
 0
जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक: कलेक्टर कमर चौधरी ने कहा—स्वास्थ्य सेवाओं में न बरतें लापरवाही, 30 नवंबर तक 90% पार करें एचपीवी टीकाकरण

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय / 19 नवम्बर। 

जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सतत मॉनिटरिंग और संवेदनशीलता के साथ आमजन को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न हो।

एचपीवी टीकाकरण 90% से अधिक करने व योजनाओं के भुगतान के निर्देश जिला कलक्टर ने जननी सुरक्षा, राजश्री और लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम एवं द्वितीय किश्तों के भुगतान की समीक्षा की। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगने वाले एचपीवी (HPV) वैक्सीन की कम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने 30 नवंबर तक कवरेज को 90 प्रतिशत से अधिक पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, प्रथम तिमाही में शत-प्रतिशत पंजीयन, एनीमिया जांच, सुरक्षित संस्थागत प्रसव, आपातकालीन सेवाओं के त्वरित रिस्पॉन्स और समय पर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

नियमित टीकाकरण, टीबी उन्मूलन व निःशुल्क दवाओं पर मंथन अतिरिक्त कलक्टर (शहर) राहुल सैनी ने छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं के शत-प्रतिशत टीकाकरण, माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य और सत्रों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच एवं दवा योजना के तहत सभी संस्थानों में दवाओं व जांचों की उपलब्धता बनाए रखने, टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान व निक्षय पोषण लाभ देने, स्वयं के भवन व सुविधाओं वाले संस्थानों को डिलीवरी प्वाइंट चिन्हित करने तथा किसी भी सीएचसी में संस्थागत प्रसव शून्य न रहने और राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाणन सुनिश्चित करने को कहा।

22 नवंबर से 3 दिवसीय पल्स पोलियो अभियान जिले में बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए 22 नवंबर (रविवार) से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। आरसीएचओ डॉ. अमर सिंह ने बताया कि 22 नवंबर को बूथों पर तथा 23 व 24 नवंबर को घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के करीब 2,07,552 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए जिले में 1,415 पोलियो बूथ, 65 ट्रांजिट टीम, 14 मोबाइल टीम, 100 जोनल और 142 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................