राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने खेड़ली ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित; रामहेत मीणा बने अध्यक्ष, संगठन विस्तार के साथ विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

Jul 6, 2026 - 19:51
 0
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने खेड़ली ब्लॉक कार्यकारिणी घोषित;  रामहेत मीणा बने अध्यक्ष, संगठन विस्तार के साथ विभिन्न पदों पर हुई नियुक्तियां

कठूमर (दिनेश लेखी)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहयोगी संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, राजस्थान ने खेड़ली ब्लॉक विधानसभा क्षेत्र कठूमर, जिला अलवर की नई ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन के प्रदेश महासचिव संगठन केशव तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्तियां नियुक्ति समिति एवं प्रदेश प्रभारी की अनुशंसा तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सी.बी. यादव एवं राजस्थान प्रभारी सुश्री रीना वाल्मीकि की स्वीकृति के बाद की गई हैं।
कार्यकारिणी में रामहेत मीणा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर समय सिंह मीणा, अमर सिंह जाट एवं अजरत कुमार को नियुक्त किया गया है। महासचिव पद पर मदन लाल गुर्जर, मनोज सिंह राजपूत, नारायण, रामवीर एवं मानसिंह मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सचिव पद पर कमल सिंह मीणा, योगेश कुमार सैनी, लोकेश सैनी, विश्राम मीणा एवं महेंद्र कुमार मीणा को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा रामकिशोर बैरवा को मीडिया प्रभारी तथा धर्म सिंह मीणा को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
वही संगठन ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की आचार संहिता का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा संगठनात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है