अधिकारी के अभाव में 12वें दिन भी शहरी सेवा शिविर बना औपचारिकता, आमजन पालिका के चक्कर काटने को मजबूर

Jul 7, 2026 - 16:48
 0
अधिकारी के अभाव में 12वें दिन भी शहरी सेवा शिविर बना औपचारिकता, आमजन पालिका के चक्कर काटने को मजबूर

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) राज्य सरकार के निर्देशानुसार 12 जून से नगर पालिका में संचालित शहरी सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, लेकिन जहाजपुर नगर पालिका में यह अभियान अधिकारी के अभाव में पूरी तरह पटरी से उतरता नजर आ रहा है। मंगलवार को आयोजित 12वें शिविर में हालात ऐसे रहे कि छोटे-मोटे कार्यों को छोड़ अधिकांश मामलों में कोई निस्तारण नहीं हो सका। रिपोर्टिंग के समय शिविर में एक भी आमजन मौजूद नहीं था, जबकि केवल पालिका कर्मचारी ही बैठे दिखाई दिए।
जानकारी के अनुसार शिविर के दौरान शहर में साफ-सफाई, सीसी एवं डामर सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करना, नई लाइटें लगाना, पार्कों व सार्वजनिक स्थलों का रखरखाव, यूडी टैक्स जमा करना, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना, नालियों व मेनहॉल की मरम्मत, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, फायर एनओसी, ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र सहित भवन निर्माण स्वीकृति, नामांतरण, भू-उपयोग परिवर्तन और विभिन्न पट्टा प्रकरणों का निस्तारण किया जाना है। लेकिन अधिकारी नहीं होने के कारण अधिकांश कार्य लंबित पड़े हैं।
आमजन का कहना है कि शिविर लगने के बावजूद उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार नगर पालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शिविर का उद्देश्य लोगों को राहत देना था, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह अभियान केवल कागजी साबित हो रहा है।
गौरतलब है कि 9 फरवरी को तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राघव मीणा को एपीओ कर दिया गया था। इसके बाद 10 फरवरी से रिंकल गुप्ता को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया, लेकिन 19 जून को उनके भी एपीओ होने के बाद से आज तक नगर पालिका में नियमित या अतिरिक्त प्रभार के रूप में किसी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। वर्तमान में पालिका परिषद के प्रशासक के रूप में स्थानीय एसडीएम छत्रपाल सिंह चौधरी नियुक्त हैं, लेकिन नगर पालिका में दैनिक प्रशासनिक कार्यों के लिए ईओ के अभाव का असर साफ दिखाई दे रहा है।
शहरवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र ही अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई तो शहरी सेवा शिविर का उद्देश्य पूरी तरह विफल हो जाएगा और जनता को राहत मिलने के बजाय परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है