बर्तन व्यापारी की मौत पर भरतपुर में उबाल: हत्या के विरोध में बर्तन बाजार पूरी तरह बंद

Jul 7, 2026 - 16:46
 0
बर्तन व्यापारी की मौत पर भरतपुर में उबाल: हत्या के विरोध में बर्तन बाजार पूरी तरह बंद

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) बदमाशों की गोली का शिकार हुए स्थानीय बर्तन व्यापारी की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो जाने से आज शहर के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। इस दुखद और जघन्य हत्याकांड के विरोध में भरतपुर जिला व्यापार महासंघ की इकाई 'कसेरा व्यापार संघ' के आह्वान पर सभी बर्तन व्यापारियों ने अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखीं। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और व्यापारियों ने एकजुट होकर कानून व्यवस्था पर गहरा रोष व आक्रोश व्यक्त किया।

  • कलेक्ट्रेट पर शव रख प्रदर्शन की थी तैयारी

जिला व्यापार महासंघ के जिला महामंत्री विपुल शर्मा ने बताया कि मृतक व्यापारी को बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से गोली मारी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया था। वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों और साथी व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। पीड़ित परिवार व हितैषियों की मंशा थी कि मृत शरीर को सीधे कलेक्ट्रेट पर रखकर शांतिपूर्ण धरना दिया जाए और जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाकर ही ज्ञापन सौंपा जाए।

  • महासंघ और राजनेताओं ने संभाला मोर्चा, अधिकारियों से वार्ता

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष संजीव गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष नरेन्द्र गोयल, जिला महामंत्री विपुल शर्मा और जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश बजाज तुरंत सक्रिय हुए। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं, मृतक के पुत्र और शुभचिंतकों की मौजूदगी में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के समक्ष पीड़ित परिवार की मांगें रखी गईं। व्यापारियों ने प्रशासन से अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक्षा देने की पुरजोर मांग की।

व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने पुलिस और जिला प्रशासन को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि दोनों बर्तन व्यापारियों पर गोली चलाने वाले आरोपी अगर अगले 3 से 4 दिनों के भीतर नहीं पकड़े गए, तो महासंघ महासमिति की बैठक बुलाकर आगे की उग्र रणनीति तय करेगा। इसके बाद होने वाले किसी भी बड़े आंदोलन या बंद की जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है