तालुका विधिक सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में न्यायिक अधिकारियों द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Jul 7, 2026 - 18:22
 0
तालुका विधिक सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में न्यायिक अधिकारियों द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र  के माध्यम से छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

महुवा (अवधेश अवस्थी )  महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय  टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय व श्री विवेकानंद मॉडल स्कूल महुवा में तालुका विधिक सेवा समिति महुवा के तत्वाधान में न्यायाधीशोंद्वारा"Transformative Tuesday" के अंतर्गत विधिक साक्षरता और जागरूकता सत्रों के आयोजन के सबंध में-"नशों को कहे ना, अपने सपनों को कहें हा नशे कूल नहीं है, अपने मन, शरीर और भविष्य की रक्षा करें" विषय पर अभियान के तहत विद्यालयों में न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जागरूकता कार्यकम आयोजित किये गये,

जागरूकता कार्यक्रमों की  थीम" नशों को कहे ना, अपने सपनों को कहें हां" रही। जिसमें श्रीमती अनिता चौधरी, अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश, महुवा,  द्वारा विद्यालय श्री विवेकानंद राज० मॉडल स्कूल, नयागांव, तह० महवा में, व लोकेश कुमार मीना एसीजेएम महुवा द्वारा विद्यालय टीकाराम पालीवाल उ०मा०वि० महवा, एवं श्रीमती सीमा मीना, न्यायिक मजिस्ट्रेट, महुवा  ने पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च मा० विद्यालय, महुवा में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बालक-बालिकाओं को नशे से होने वाले दुष्परिणामों, नशे के प्रकारों, नशा मुक्ति केन्द्रों, नशे की आदत से ग्रस्त व्यक्तियों द्वारा किये गये अपराधों के बारें में विस्तार से जानकारी प्रदान की एवं इसके साथ ही नालसा व रालसा की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे बाल तस्करी निषेध, बाल विवाह निषेध, एंटी रैंगिग, घरेलू हिंसा, बाल श्रम, विधिक सहायता, पीडीत प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता कार्यवाही आदि की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है