उर्मिला जैन भाया के जन्मदिन पर अनोखी मिसाल: मरीजों में बांटे फल गायों कों खिलाया चारा लोगो कों बाँटे लड्डू
अंता (शफीक मंसूरी) जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के जन्मदिन पर फल वितरण व गौ माता को चारा ओर लौगों को लडडू बांटे बारां जिले की प्रथम नागरिक जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया के जन्मदिन के अवसर पर उप जिला अस्पताल में समाजसेवी व कांग्रेस नेता ठेकेदार शाहिद अंसारी बाबा के नेतृत्व में मरीजों को बिस्कुट ओर फल बाट कर मनाया। सबसे पहले सीएडी तिराहे पर लोगों को लडडू खिलाकर सभी लोगों के साथ उनके जन्म दिन के अवसर पर खुशी मनाई गई। इस मौके पर किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव नीलाभ दिनकर, साबिर अंसारी, उमर फारूक, ओबीसी कांग्रेस के जिला सचिव कुंज बिहारी नागर, आमिर सोहेल, आरिफ हुसैन, मंसूर अंसारी, दिनेश सेन, फूल चंद गुर्जर, इशाक खान भी मौजूद रहे।
उसके पश्चात सीसवाली रोड पर गायों को हरा चारा भी डाला गया ठेकेदार शाहिद अंसारी (बाबा) ने बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया का जन्मदिन मानवता और सेवा के साथ मनाया जन्मदिन के मौके पर ठेकेदार शाहिद अंसारी (बाबा) ने कस्बे के सरकारी अस्पताल जाकर भर्ती मरीजों और उनके साथ आए लोगों में फल वितरित किए। सेब, केला, अनार बिस्कुट पैकेट दिए गए। मरीजों के साथ बैठकर हालचाल भी पूछा और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की अस्पताल के स्टाफ और गायों कों हरा चारा खिलाने पर इस नेक पहल की लोगो ने तारीफ की। लोगों ने कहा कि ऐसे ही लोग समाज के लिए मिसाल बनते हैं।


