डंपर ने मारी टेंपो को टक्कर एक महिला की मौत: आधा दर्जन लोग हुए घायल

May 22, 2023 - 13:51
May 23, 2023 - 01:14
 0
डंपर ने मारी टेंपो को टक्कर एक महिला की मौत:  आधा दर्जन लोग हुए  घायल
प्रतितात्मक फोटो

धौलपुर (राजस्थान/ राजकुमार सैन)  आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाटर वर्क्स चौराहे के नजदीक तेज रफ्तार डंपर चालक ने सवारियों से भरे एक टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन स्वास्थ्य परीक्षण कर एक महिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। टेंपो सवार सभी महिलाएं उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के पिनाहट कस्बे से धौलपुर शहर में एक गमी में शामिल होने आई थी।

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया सोमवार दोपहर के बाद आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाटर वर्क्स चौराहे के पास मुरैना की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। दुर्घटना के मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को अवगत। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल 32 वर्षीय मीना पत्नी दाताराम, 48 वर्षीय कलावती पत्नी गंभीर सिंह, 36 वर्षीय विशन देवी पत्नी नंदकिशोर, 27 वर्षीय बेबी पत्नी भूरी सिंह एवं 48 वर्षीय जानकी देवी पत्नी बारे लाल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों स्वास्थ्य परीक्षण कर जानकी देवी को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया मृतका की लाश को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डंपर चालक दुर्घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................