तालुका विधिक सेवा समिति ने चलाया सघन वृक्षारोपण अभियान; अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए पौधे

Jul 10, 2026 - 19:30
Jul 10, 2026 - 19:39
 0
तालुका विधिक सेवा समिति ने चलाया सघन वृक्षारोपण अभियान;  अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए पौधे

कठूमर (दिनेश लेखी) माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी के निर्देशानुसार शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर द्वारा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कठूमर उदय सिंह अलोरिया, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कठूमर आदित्य शर्मा, बार एसोसिएशन कठूमर के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा, बार एसोसिएशन खेरली मंडी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरूका सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
इस अवसर पर अधिवक्ता तेज सिंह राठी, ओमवीर चौधरी, लालचंद जाट सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। वहीं न्यायिक कर्मचारी गुड्डी पटेल, अमर सिंह मीणा, योगेश चौहान, आसाराम यादव, विनोद टेलर तथा सियाराम गुर्जर सहित अन्य कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

तालुका विधिक सेवा समिति कठूमर की सचिव रुचि शर्मा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर ही जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए, तभी वृक्षारोपण अभियान सार्थक होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला भी हैं। सभी ने अधिकाधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का आह्वान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है