बल्लभगढ़ में 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, फैली सनसनी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Jul 13, 2026 - 19:35
 0
बल्लभगढ़ में 22 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, फैली सनसनी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

भरतपुर/भुसावर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भुसावर थाना क्षेत्र के बल्लभगढ़ गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 22 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान बल्लभगढ़ निवासी महेश सैनी (पुत्र भंवर) के रूप में हुई है। युवक अविवाहित था और पत्थर लगाने (टाइल-मार्बल फिटिंग) का काम करता था।

घटना की सूचना मिलते ही भुसावर थानाधिकारी राजेश मीणा पुलिस जाप्ते और बल्लभगढ़ चौकी पुलिस के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मॉर्च्यूरी में रखवाया।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (FSL) सहित अन्य तकनीकी टीमों को मौके पर बुलाया। टीमों ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और सबूत जुटाए हैं।

थानाधिकारी का बयान: "शव को मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। मौत की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस अनुसंधान के बाद ही साफ हो पाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच कर रही है।"

फिलहाल परिजनों की ओर से मामले में पुलिस को कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस परिजनों से संपर्क बनाए हुए है और रिपोर्ट मिलने व पोस्टमार्टम के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। युवक की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है