चुनावी बिगुल से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ से पंचायत तक संगठन साधने की कवायद

Aug 8, 2026 - 20:17
 0
चुनावी बिगुल से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, बूथ से पंचायत तक संगठन साधने की कवायद

जहाजपुर (मोहम्मद आजाद नेब) पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की आहट के साथ जहाजपुर में कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त संगठनात्मक बैठक गौतम आश्रम में आयोजित हुई। 

बैठक पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता धीरज गुर्जर के नेतृत्व में हुई, जिसमें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन किया गया।

बैठक में बूथ, वार्ड और पंचायत स्तर पर कांग्रेस की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, नए एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा स्थानीय स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया गया। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को चुनावी रणनीति का प्रमुख हिस्सा बनाने पर भी चर्चा हुई।

बूथ मैनेजमेंट पर फोकस, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

पूर्व विधायक धीरज गुर्जर ने कहा कि चुनाव में संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ से लेकर पंचायत और वार्ड तक लगातार सक्रिय रहने तथा आमजन से सीधा संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है।

बैठक में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से चुनावी रणनीति को लेकर सुझाव भी लिए गए। कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय बढ़ाने, लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने और क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने के सुझाव दिए।
एकजुटता का संदेश, जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड और पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की रणनीति पर जोर दिया गया।

बैठक के जरिए कांग्रेस ने साफ संकेत दिया कि आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी अब संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। स्थानीय मुद्दों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को चुनावी रणनीति का आधार बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है