सकट में हर्षोल्लास से मनाया विश्व आदिवासी दिवस; धर्मशाला परिसर में पौधे लगाकर ली देखभाल की जिम्मेदारी
सकट (अलवर) कस्बे के बस स्टैंड पर स्थित मीणा समाज की धर्मशाला में 9 अगस्त रविवार को विश्व आदिवासी दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में सर्व समाज के गणमान्य लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर मीणा समाज के पदाधिकारियों ने आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप जलाकर आदिवासी नायकों को याद किया और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ युवा प्रकोष्ठ अलवर के जिलाध्यक्ष रामकेश मीणा के द्वारा मीन भगवान और बिरसा मुंडा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया और दो दर्जन से ज्यादा छाया व फलदार पौधे लगाए गए और इन पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल जैन,नाथलवाड़ा ग्राम पंचायत के प्रशासक मुकेश मंडावरी, रामस्वरूप बाबूजी, रामनिवास बनी, घासी राम पंच, रामकरण सैनी, गोपाल, हरिओम लाटा, मोती लाल गुर्जर, मुरारी लाल जैमन, चंद्र प्रकाश ठेकेदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

