महिला वैश्य समाज कठूमर का द्वितीय तीज महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आयोजित; लहरिया परिधानों में सजी महिलाएं

Aug 9, 2026 - 17:20
 0
महिला वैश्य समाज कठूमर का द्वितीय तीज महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आयोजित; लहरिया परिधानों में सजी महिलाएं

कठूमर (दिनेश लेखी) महिला वैश्य समाज कठूमर के तत्वावधान में द्वितीय तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। तीज महोत्सव की थीम लहरिया परिधान रखी गई। लहरिया परिधानों में सजधजकर पहुंची महिलाओं ने राजस्थानी एवं पंजाबी गीतों की धुनों पर जमकर नृत्य किया और विभिन्न मनोरंजक खेलों, झूलों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला वैश्य समाज अध्यक्ष बीना बंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कृष्णा खंडेलवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष पलक खंडेलवाल एवं सांस्कृतिक मंत्री पूजा जैन ने किया।
लहरिया परिधान में पहुंची महिलाओं का राजस्थानी परंपरा के अनुसार पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, गीत-संगीत, झूला कार्यक्रम एवं मनोरंजक खेलों का दौर चला। महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

महोत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में गोपालजी सजावट में राजेश अग्रवाल, पेपर नृत्य में तमन्ना खंडेलवाल, लक्की ड्रा में कल्पना अग्रवाल, फूलों की डलिया में बबीता एवं कल्पना अग्रवाल, बैलून गेम में ज्योति एवं भावना बंसल, बेस्ट डांस में नीति खंडेलवाल, साड़ी पहनावा में रेखा खंडेलवाल तथा ग्लास गेम में परी खंडेलवाल विजेता रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। तीज महोत्सव के दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के तहत महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान नीट में चयनित नक्षत्र, पुत्र मनोज ठाकुरिया, एवं उनकी माता निशा खंडेलवाल का वैश्य समाज कठूमर की ओर से साफा बांधकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। समाजजनों ने चयन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला टीम की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीना खंडेलवाल एवं अनीता जैन, मंत्री साक्षी बंसल, उपाध्यक्ष अनीता खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष पारुल खंडेलवाल, संगठन मंत्री अर्चना खंडेलवाल, सोनिया बंसल सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर वैश्य समाज अध्यक्ष लोकेश जैन, यूथ अध्यक्ष रमाकांत खंडेलवाल, महामंत्री गगन खंडेलवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कूलवाल, लोकेश पंसारी, छैलबिहारी अग्रवाल, सुरेश खंडेलवाल, शैलू अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है