न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने रितीक शर्मा

Aug 9, 2026 - 21:56
 0
न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने रितीक शर्मा

टहला/अलवर। न्यू आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ (राष्ट्रीय ग्रामीण) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीएल शर्मा एवं महामंत्री देवी लाल बैरवा के आदेशानुसार अलवर जिलाध्यक्ष महेश चंद मीना ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके तहत टहला तहसील से पत्रकार रितीक शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रितीक शर्मा की नियुक्ति पर स्थानीय पत्रकारों, सामाजिक संगठनों, व्यापार संघों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रितीक शर्मा ने सभी पत्रकार बंधुओं, शुभचिंतकों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पत्रकारों एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत होगा। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्यम से जनता की समस्याओं, क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
विभिन्न संगठनों ने ब्लॉक क्षेत्र के विकास एवं सामाजिक हित से जुड़े कार्यों में नवनियुक्त अध्यक्ष को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................