जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष एक दर्जन से अधिक गंभीर घायल

Aug 22, 2025 - 13:33
 0
जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष एक दर्जन से अधिक गंभीर घायल

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के रामगढ़ थाना अन्तर्गत लाडपुर गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष छिड़ गया। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर जमकर पथराव किया जिसमें दोनों पक्षों के करीबन पन्द्रह लोग गंभीर घायल हुए हैं। झगड़े की सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायलों को रामगढ़ सीएचसी लेकर पहुंचे जहां पर दोनों पक्षों का प्राथमिक इलाज कराया। जिनमें से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने एक दर्जन लोगों को अलवर रैफर कर दिया।

एक पक्ष के रुस्तम खान ने बताया कि उनके ही परिवार के साहबूदीन के परिवार के लोगों ने उनके घर पर आकर जानलेवा हमला व जमकर पथराव किया है। उनके परिवार के सहजल, मुमताज,शौकत,दिलशान,हंसीरा, नोहिदा,वारिशा सैफअली महिला सहित आठ लोग गंभीर घायल हुए हैं। वहीं तीसरे पक्ष में साहबूदीन पुत्र रहीम खान ने आरोप लगाया कि स रुस्तम खान के परिवार के लोगों ने उनके घर पर लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया और जमकर पथराव भी किया और उनके परिवार के आसीन,साहबदीन,रिजवान, साजिदा,दिलशाना,तारिफ,जाहिदा सूफेदा महिला सहित 7 लोग घायल हुए हैं। थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह का कहना है कि लाडपुर गाँव में झगड़े की सूचना मिली थी।पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिनमें से गंभीर घायलों को अलवर रैफर कर दिया है। अब गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए दोनों पक्षों के 1/2 दर्जन लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। दोनों पक्षों के द्वारा जो रिपोर्ट दी जाएगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। दरअसल ये जमीन एससी कि है। जिन पर कब्जा दोनों पक्षों का है जो हाईवे रोड पर आने से उस जमीन की कीमत करोड़ों में हो गई इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................