नवोदय विद्यालय कक्षा 6 मे प्रवेश परीक्षा: 80 सीटों के लिए 2,192 अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

Aug 11, 2026 - 18:23
 0
नवोदय विद्यालय कक्षा 6 मे प्रवेश परीक्षा: 80 सीटों के लिए 2,192 अभ्यर्थियों ने भरा फॉर्म, 28 नवंबर को होगी परीक्षा

हलैना (विष्णु मित्तल)। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित आवासीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, छौंकरवाड़ा कलां में सत्र 2027-28 की कक्षा 6 मे प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अंतिम तिथि तक भरतपुर और डीग जिले से कुल 2,192 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है। मेरिट सूची के आधार पर इनमें से केवल 80 विद्यार्थियों का चयन विद्यालय में कक्षा 6वीं के लिए किया जाएगा।

भरतपुर और डीग जिले के आवेदनों का गणित पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाड़ा कलां के प्रधानाचार्य ए.बी. सक्सेना ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी। कुल जमा हुए 2,192 आवेदनों में भरतपुर जिले से 1,464 और डीग जिले से मात्र 728 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लिंगानुपात के आधार पर देखा जाए तो 1,479 छात्रों और 713 छात्राओं ने प्रवेश के लिए फॉर्म भरा है।

ब्लॉकवार आवेदनों की स्थिति दोनों जिलों के ब्लॉक स्तर पर प्राप्त आवेदनों में भुसावर और बयाना ब्लॉक सबसे आगे रहे हैं। ब्लॉकवार आंकड़ा इस प्रकार है:

  • भरतपुर जिला: भुसावर (259), बयाना (301), वैर (228), नदबई (165), रूपवास (164), सेवर (133), भरतपुर शहर (130) एवं उच्चैन (84)।

  • डीग जिला: कुम्हेर (203), डीग (187), नगर (163), कामां (106) एवं पहाड़ी (69)।

28 नवंबर को परीक्षा, बनाए गए 13 परीक्षा केंद्र कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। सुचारू संचालन के लिए भरतपुर और डीग जिले के ब्लॉक मुख्यालयों स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। भरतपुर जिले में भुसावर, वैर, नदबई, बयाना, उच्चैन, भरतपुर शहर, सेवर, रूपवास तथा डीग जिले में डीग, कामां, कुम्हेर, नगर एवं पहाड़ी में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

प्रवेश परीक्षा कमेटी का गठन प्रधानाचार्य ए.बी. सक्सेना ने जानकारी दी कि परीक्षा के पारदर्शी आयोजन के लिए नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति एवं प्रवेश परीक्षा कमेटी गठित की गई है। कमेटी के चेयरमैन भरतपुर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी हैं, जिन्होंने प्रतिनिधि के रूप में भुसावर उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा को जिम्मेदारी सौंपी है। कमेटी में दोनों जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी, उप प्रधानाचार्य जी.के. अग्रवाल, परीक्षा प्रभारी रूपेश कुमार, समस्त ब्लॉक के सीबीईओ और परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य शामिल हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................