रामनगर प्रीमियर लीग (RPL)-2026 का भव्य आगाज़ 8 अप्रेल से; विजेता को मिलेगा 51 हजार का नकद पुरस्कार

Apr 7, 2026 - 21:06
Apr 7, 2026 - 21:07
 0
रामनगर प्रीमियर लीग (RPL)-2026 का भव्य आगाज़ 8 अप्रेल से; विजेता को मिलेगा 51 हजार का नकद पुरस्कार

रामनगर (हलैना/ विष्णु मित्तल)। रामनगर क्रिकेट क्लब एवं सर्व समाज के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 'रामनगर प्रीमियर लीग-2026' (RPL) का भव्य शुभारम्भ कल, 8 अप्रैल से होने जा रहा है। खेल प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने इस टूर्नामेंट की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति एवं हरी ऑयल मिल्स (इंजन ब्रांड) की चेयरमैन श्रीमती रजनी अग्रवाल होंगी।

36 टीमें दिखाएंगी अपना दमखम:
आयोजन समिति के संरक्षक एवं क्लब अध्यक्ष पंकज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा की कुल 36 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मथुरा, आगरा, पलवल, फरीदाबाद और नूह (मेवात) जैसे क्षेत्रों की प्रमुख टीमें शामिल हैं, जो लेदर बॉल से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

विजेता को 51 हजार का नकद पुरस्कार:
टूर्नामेंट की विजेता टीम को 51,000 रुपये नकद एवं चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं उप-विजेता टीम को 25,000 रुपये एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

सफल आयोजन के लिए कमेटियों का गठन:
टूर्नामेंट के सुचारू संचालन के लिए एक विशेष व्यवस्था कमेटी बनाई गई है। आयोजन की जिम्मेदारी पंकज रामनगर (संयोजक), विष्णु लाला (उप संयोजक), हरवीर शर्मा एवं सचिन मीणा (प्रवक्ता) तथा आलोक शर्मा, जीतू मास्टर एवं सोनू (सचिव) को सौंपी गई है। समस्त ग्रामवासियों एवं क्रिकेट प्रेमियों ने इस खेल महाकुंभ को लेकर भारी उत्साह है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है